भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कह दिया देश का गद्दार.

भोपाल.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को देश का गद्दार करार दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट कर यह बात कही।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर ट्वीट कर कहा: People’s Republic of China ने राजीव गाँधी फाउंडेशन को डोनेशन दी और भारत के वाणिज्य मंत्री के रूप में कमलानथ जी ने कई वस्तुओं पर आयात शुल्क घटा दिया जिसका सीधा नुकसान देश के लघु एवं कुटीर उद्योगों को हुआ। गाँधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ जी ने देश के साथ गद्दारी की।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लगातार तीन ट्वीट किये और दोनों में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाये है।

दूसरे ट्वीट में वीडी शर्मा ने लिखा की: मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि वही कमलनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 15 महीने में उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ भी गद्दारी की। शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर कमलनाथ सरकार 15 महीने ट्रांसफर उद्योग और भ्रष्टाचार में व्यस्त रही।

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1276820653715279873?s=19

कमलनाथ का करेंगे पुतला दहन.

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा की: गाँधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ जी ने देश और देशवासियों के साथ गद्दारी की। भारतीय जनता पार्टी ऐसे गद्दारों को देश की जनता के सामने बेनक़ाब करेगी।
कल 28 जून को दोपहर 12 बजे भाजपा, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के प्रत्येक मंडल में कमलनाथ जी का पुतला दहन किया जाएगा।

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1276820656282165248?s=19

वही इसी का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक के बाद एक लगातार ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि: भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिये हमेशा से ही झूठ का सहारा लेती है,झूठे मामलों को उठाकर जनता को गुमराह व भ्रमित करने का काम शुरू से ही करती आयी है।
ऐसे मामले जो झूठे है,जिनका कोई आधार नहीं है , जिनका कोई प्रमाण नहीं है,जो वर्षों पुराने है.

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1276891691467730944?s=19

Image: twitter

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed