डॉ. नितिन मोहन डेहरिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

डॉ. नितिन मोहन डेहरिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी


भोपाल। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. नितिन मोहन डेहरिया को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मोर्चा की गतिविधियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी है।

डॉ. डेहरिया इंदौर में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और वर्षों तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे। छात्र जीवन में उन्होंने संगठन के कई आंदोलनों, जनजागरण अभियानों और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। अपने ओजस्वी वक्तृत्व, प्रभावशाली लेखन और संगठनात्मक कौशल के कारण वे अपने समय के चर्चित छात्र नेताओं में गिने जाते रहे हैं।

विद्यार्थी परिषद से लेकर प्रदेश स्तर तक की यह यात्रा उनके निरंतर परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता का परिणाम मानी जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. डेहरिया अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी और मोर्चा की गतिविधियों को नई गति देंगे।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

About Author

You may have missed