उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का निधन

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का उपचार के दौरान निधन। बता दे करीब तीन सप्ताह पूर्व पाये गए थे कोरोना पॉजिटिव।।

भोपाल। प्रदेश में कोरोना लगातार अपना भयानक रूप धारण करता जा रहा है। राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बता दे ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अब से करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहा आज उन्होंने अंतिम सांस ली है। विधायक दांगी के जाने से प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है।

ग़ौरतलब है कि प्रदेश कोरोना लगातार हावी होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, विधायक ब्रम्हा भलावी सहित अब तक विधानसभा के करीब 18 प्रतिशत सदस्य कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं। विधानसभा के 203 सदस्यों में से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री, 28 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

कांग्रेस के लिए राजनीतिक दृष्टि से बड़ा झटका

प्रदेश में आगमी दिनों में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना थे ऐसे में ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद अब यह उपचुनाव प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर आयोजित कराया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed