बैनर से डरे महाराज!

समर्थ जोशी

मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर सियासत काफ़ी गरमा रही है। रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाटपीप्लिया विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार मनोज चौधरी के समर्थन में रोड शो करने के बाद ग्राम नेवरी में जनसभा को सम्बोधित किया।


इस कार्यक्रम के पूर्व, तय्यारी करते समय कोंग्रेस और प्रशासन आमने सामने हो गए थे। भाजपा के प्रचार मंडल के ठीक नज़दीक कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल बैनर लगाया था जिस में कमलनाथ की तस्वीर के साथ “शुद्ध का युद्ध” बड़े अक्षरों में स्पष्ट लिखा गया था। प्रशासन की ओर से उस बैनर को हटाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर काफ़ी दबाव बनाते हुए बैनर को निकालने का प्रयास करा गया था और इसी बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान, उपाध्यक्ष जगदीश जोशी, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, प्रदीप रावल, आत्माराम जाट, विनोद प्रजापती, राहुल जोशी अपने समर्थकों के साथ ‘जय जय कमलनाथ’ के नारे लगाते हुए बैनर निकालने के विरोध में पुलिस अधिकारियों से भीड़ गए। पुलिस का कहना था कि यह बैनर अमान्य रूप से सिंधिया कि सभा में अड़चन डालने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाया गया था जिसके पश्चात कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा अनुमति पत्र पुलिस प्रशासन को दिखाकर इस घटना का विरोध करा। क़रीब 20 मिनट की तू-तू मैं-मैं और दोनों ही पक्षों भाजपा और कांग्रेस की नारेबाज़ी के बाद अंत में प्रशासन को अनुमति पत्र के आगे झुकना पड़ा ऐंव बैनर को वही लगे रहने दिया।


इस घटनाक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते समय जगदीश जोशी ने बताया कि कोंग्रेस पार्टी के लिए जब सिंधिया जी जनसभा करने आते थे तो बड़ी तदात में लोग पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लेते थे पर भाजपा से जुड़ने के बाद यह नज़रिया पूरी तरह से बदल गया है और जनता ने सभा में भाग ना लेकर बता दिया है कि वे किसके साथ खड़े है।


आगामी उपचुनाव में कोंग्रेस के प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल की स्थिति पर सवाल करने के बाद जोशी जी ने कहा है कि इस बार पिछली बार से डबल वोटों से कोंग्रेस पार्टी विजय रहेगी, जनता में कोंग्रेस के लिए प्रेम और सहयोग पहले से दुगुना है। क्षेत्र की जनता में भाजपा के लिए आक्रोश और ग़ुस्सा अभी भी है जिस से हमारी पार्टी को चुनाव में फ़ायदा मिलेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed