कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने दिया 2 घंटे का मौन धरना


भाजपाई खुद भी अपशब्द बोलने से नहीं चूके


दमोह। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में आज भाजपाइयों ने 2 घंटे का मौन धरना दिया। लेकिन वह खुद भी असंयमित भाषा का प्रयोग करने से नहीं चूके।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथने 1 दिन पूर्व डबरा में चुनावी सभा में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। जिसके विरोध में आज भाजपा द्वारा 2 घंटे का मौन धरना दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध करने बैठे भाजपाई खुद भी असंयमित भाषा का इस्तेमाल किए बगैर नहीं रह सके । दूसरों को अनुशासन और मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाले भाजपाई कमलनाथ के लिए अपशब्द प्रयोग करने से नहीं चूके। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अगुवाई में स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर भाजपाइयों ने मौन धरना आयोजित किया था। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। लेकिन उन्होंने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और कई कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क भी नहीं थे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा की कमलनाथ की भाषा अमर्यादित है । उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री ने कमलनाथ को कलंकनाथ तक कह डाला। उन्होंने कहा कमलनाथ नहीं वह कलंकनाथ हैं। एक अनुसूचित जाति की महिला पर इस तरह की टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि आइफा अवॉर्ड में कमलनाथ फिल्मी अभिनेत्रियों की कमर में हाथ डाले घूम रहे थे। वह महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं। बता दें कि भाजपा दूसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाती है लेकिन उसकी नेता खुद दूसरों पर अपशब्द का प्रयोग करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी ने आइटम शब्द को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ ने महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता महिलाओं का सम्मान करना जानते ही नहीं है। भाजपा ने कहा कि जब तक कमलनाथ अपने वक्तव्य पर खेद प्रकट करके माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें दमोह की धरती पर घुसने नहीं दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रकट करने बैठे थे “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा नौजवान” इमरती देवी के सम्मान में भाजपा मैदान में” आदि स्लोगन लिखी तख्तियां कार्यकर्ता हाथों में लिए हुए थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed