साध्वी प्रज्ञा ने पहली बार किया ऐसा काम की लोग कर रहे तारीफ, जाने आखिर ऐसा क्या कर दिया?

भोपाल। आपने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम तो सुना ही होगा लेकिन आपने अक्सर इनका नाम विवादित बयानों के कारण सुना है. यह अक्सर विवादित बयान देती है उसके बाद मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरती है लेकिन इस बार मीडिया में सुर्खियां बटोरने से पहले ही सांसद साध्वी प्रज्ञा लोगों के बीच अच्छाई का संदेश लेकर पहुंची. दरअसल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी कार से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया अब उनके इस अच्छे काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा बैरागढ़ जा रही थी और तभी VIP ROAD पर उन्होंने एक घायल महिला को तड़पते देखा तो उन्होंने कार रोककर अपने सहायकों व वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को अपनी कार में बिठाकर कर अस्पताल पहुंचाया.

हमने हैडलाइन में साध्वी प्रज्ञा ने पहली बार ऐसा काम किया जिसकी लोग तारीफ कर रहे है यह इसलिए लिखा क्योंकि हमने तो अभी तक पहली दफा ही साध्वी प्रज्ञा की आम जनता के मुंह से तारीफ सुनी है अन्यथा हर बार तो साध्वी अपने विवादित बयानों के कारण ही सुर्खियों में रहती है और उनके बयान भी इस कदर विवादित होते हैं कि लोग उन्हें पसंद करने की बजाय अब ना पसंद करने लगे हैं.

About Author

You may have missed