राहुल-प्रियंका घोलेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति में सियासी रंग, कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन पायलट मुख्य स्टार प्रचारक के तौर पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए वोट मांगेगे.

भोपाल। मध्यप्रदेश 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट मुख्य स्टार प्रचारक के तौर पर होंगे. इसके अलावा मध्य प्रदेश के नेताओं को इस सूची में ज्यादा स्थान दिया गया है.

कांग्रेस ने जो आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. उसमें राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं, इनके अलावा कांग्रेस के इन बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है-

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • नवजोत सिंह सिद्धू
  • सचिन पायलट
  • अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • कांतिलाल भूरिया
  • सुरेश पचौरी
  • अरुण यादव
  • विवेक तंखा
  • राजमणि पटेल
  • अजय सिंह
  • आरिफ अकील
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • जीतू पटवारी
  • जयवर्धन सिंह
  • प्रदीप जैन
  • लाखन सिंह यादव
  • डॉक्टर गोविंद सिंह
  • नामदेव दास त्यागी
  • आचार्य प्रमोद कृष्ण
  • साधना भारती
  • आरिफ मसूद
  • सिद्धार्थ कुशवाहा
  • कमलेश्वर पटेल

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में प्रचार करने की संभावना काफी कम है. हालांकि उनका नाम सूची में पहले स्थान पर रखा गया है. वहीं प्रियंका गांधी उपचुनाव के दौरान ग्वालियर चंबल इलाके से धार्मिक यात्रा के लिए गुजर सकती हैं और उनका रोड शो किया जा सकता है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रचार करेंगे.

ग्वालियर चंबल में गुर्जर वोटों को साधने के लिए सचिन पायलट और पिछले विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की भारी मांग को देखते हुए उन्हें उपचुनाव में भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसके अलावा ज्यादातर मध्य प्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक की सूची में स्थान दिया गया है.

About Author

You may have missed