शिवभक्तों पर FIR: छावनी चौराहा पर सवारी निकालने की मांग कर रहे शिवभक्तों पर लगे पथराव के आरोप, पुलिस ने दर्जनभर नेताओं सहित 70 अज्ञात लोगों पर किया प्रकरण दर्ज

विजय बागड़ी, आगर-मालवा। सोमवार को बाबा बैजनाथ की शाही सवारी निकालने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ ही सैकड़ो शिवभक्त छावनी नाका चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौजूद भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया तो माहौल बिगड़ गया और भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया और उनपर विभन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मयंक राजपूत के नेतृत्व में इंदौर-कोटा रोड़ पर चक्का जाम करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अवैध जमाव एकत्रित कर पुलिस पर पथराव करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान करने पर थाना कोतवाली आगर में आरोपी हेमराज नायक निवासी पिताखेड़ी, गोविंद सिंह सोंधिया निवासी लाला, योगेश योगी निवासी आगर, उमंग अग्रवाल निवासी आगर, गौरव जैन निवासी आगर, मयंक राजपूत निवासी आगर, अर्जुन यादव निवासी आगर, गोविंद दुबे निवासी नरवल, देवी सिंह निवासी हरनावदा, नागेंद्र सिंह सोंधिया निवासी सुरजनी, दशरथ सिंह सोंधिया निवासी सारसी, गोविंद सिंह सोंधिया निवासी लाला, मनोज परमार निवासी आगर, शिवम टॉक निवासी आगर, अंकित सिंह तोमर निवासी आगर, ईश्वर मालवीय निवासी आगर, कमल माली निवासी आगर, शंकर सिंह निवासी आगर, कमल यादव निवासी आगर व अन्य 60-70 लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 332, 341, 353, 427, 270, 269, 188 दंड प्रक्रिया संहिता तथा 3/4 सार्वजनिक लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed