बड़ी खबर : मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले, बंसीलाल पाटीदार को आगर जिले की कमान, देखें लिस्ट…

बड़ी खबर : मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले, बंसीलाल पाटीदार को आगर जिले की कमान, देखें लिस्ट…

भोपाल/आगर-मालवा। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें कई जिलों के शहर और जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। नई कार्यकारिणी में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की पीसीसी में वापसी हुई है। माणक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आगर-मालवा जिले की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंसीलाल पाटीदार को दी गई है।

आगर-मालवा जिले के नवीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार

एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित
साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के जरिए एक बार फिर प्रदेश में सत्ता के सिंहासन की चाबी तलाश रही मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी रविवार को घोषित की गई है। नई कार्यकारिणी में कई जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है जबकि 50 उपाध्यक्ष व 105 प्रदेश सचिव भी बनाए गए हैं। कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने की कोशिश हुई है जिसके कारण कांग्रेस की गुटबाजी पर काफी हद तक लगाम लग सकती है और इसका फायदा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में हो सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed