विवाहिता महिला के साथ शराब के नशे में घर में घुसकर एक व्यक्ति ने की छेड़छाड़, महिला थाने में दर्ज हुआ प्रकरण

आगर-मालवा। ग्राम सिरपोई में 20 वर्षीय एक विवाहिता महिला के घर में घुसकर गांव के ही एक आरोपी द्वारा महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।

अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी महिला ने परिजनों को दी और परिजनों के साथ महिला थाना आगर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके गांव का है और उसके द्वारा पहले तो महिला के ससुर के साथ शराब पी गई और फिर घर में अकेली पाकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की शिकायत पर महिला पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

About Author

You may have missed