आगर जिले में पहली बार रुद्राक्ष सेवा समिति ने बिठाई ईको फ्रेंडली कागज से बनी 14 फीट ऊंची बप्पा की प्रतिमा, 60 किलो है वजन

आगर जिले में पहली बार रुद्राक्ष सेवा समिति ने बिठाई ईको फ्रेंडली कागज से बनी 14 फीट ऊंची बप्पा की प्रतिमा, 60 किलो है वजन

आगर मालवा। गणेश चतुर्थी के साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई हैं। आगर शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। यहां आगर के विजय स्तंभ चौराहा पर रुद्राक्ष सेवा समिति द्वारा जिले में पहली बार ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।

समिति के सदस्य शिवम टांक ने बताया की पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना न करते हुए हमारे द्वारा इस वर्ष कागज से बनी हुई 14 फीट ऊंची और 60 किलो वजनी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा कागज से बनी हुई है लेकिन देखने में ऐसा ही प्रतीत होता है की जैसे मिट्टी से बप्पा को आकार दिया गया है। प्रतिमा में भगवान शंकर की गोद में बैठे गणेश जी को दर्शाया गया है। प्रतिमा को निहारने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी यहां पहुंच रहे हैं।

About Author

You may have missed