सुबह 7 बजे लगना था कन्या स्कूल, 7:30 तक बंद रहा मुख्य द्वार; गेट के बाहर खड़ी रहीं छात्राएं और शिक्षक

सुबह 7 बजे लगना था कन्या स्कूल, 7:30 तक बंद रहा मुख्य द्वार; गेट के बाहर खड़ी रहीं छात्राएं और शिक्षक

विजय बागड़ी, आगर मालवा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में शुक्रवार सुबह विद्यालय की व्यवस्थाओं का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। विद्यालय शुरू होने का निर्धारित समय सुबह 7 बजे है, लेकिन सुबह करीब 7:30 बजे तक स्कूल का मुख्य द्वार नहीं खुला। इस दौरान स्कूल पहुंच चुकी बालिकाएं और शिक्षक मुख्य द्वार के बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे।

करीब आधे घंटे तक गेट बंद रहने से छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल पहुंचने के बाद भी उन्हें विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। वहीं शिक्षक भी गेट खुलने का इंतजार करते नजर आए।

नाम न बताने की शर्त पर विद्यालय से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि समय पर मुख्य द्वार नहीं खुलने की स्थिति आए दिन बनती रहती है। शुक्रवार को भी निर्धारित समय के काफी देर बाद तक गेट बंद रहा। इससे समय पर विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी होती है तथा स्कूल की नियमित व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययनरत हैं और सुबह निर्धारित समय पर कक्षाएं शुरू होती हैं। ऐसे में मुख्य द्वार समय पर नहीं खुलने की स्थिति से छात्राओं को अनावश्यक इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार की सुबह सामने आई इस स्थिति ने विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाओं और समयबद्ध संचालन को लेकर ध्यान खींचा है।

About Author

You may have missed