उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कंगना रनौत को लेकर दिया बयान कहा- भारत की हर नारी झांसी की रानी है

आगर-मालवा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने गुना जाने के दौरान आगर रेस्ट हाउस पर रुककर कार्यकर्ताओ ओर जिला अधिकारियों से चर्चा की।मंत्री यादव ने जिला अधिकारियों से क्षेत्र में नष्ट हुई सोयाबीन फसल पर चर्चा की।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में अपना बयान दिया है। कंगना के घर तोड़े जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कंगना रनौत के बारे में कांग्रेस और विरोधी दलों ने जो रोल अदा किया है वो दुर्भाग्य की बात है एक महिला जो अपने बलबूते पर एक्टर बनकर बेहतर स्थान हासिल करती है उसका मकान तोड़ना सरकार की अपनी पराकाष्ठा है। कोई इतना नीचे नही आ सकता जितना वो लोग आये है। भारत की प्रत्येक नारी झांसी की रानी बने। झांसी की रानी ने अपना बलिदान दिया तो सही बात के लिए दिया। देश का हर बच्चा शिवजी बने और हर बहन झांसी की रानी।

उन्होंने कांग्रेस पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सारे पद खुद ही ले रखे है और उनकी पार्टी के जिम्मेदार युवा पद से वंचित रह रहे है। हम कांग्रेस के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते है। कांग्रेस आरोप लगाने की बजाएं अपने विपक्षी किरदार को अच्छे से निभाए।

बता दे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा कई आयोजन कराए जाएंगे ओर प्रदेश के सभी मंत्री अलग-अलग जिले के दौरे पर रहेंगे। इसी के चलते मंत्री मोहन यादव कल का दिन गुना जिले में बिताएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक राजपूत, गौरव जैन, प्रेम यादव, अंकित तोमर, प्रखर चंदेल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

You may have missed