दो साल में दो हजार से ज्यादा सर्जरी, 50 के करीब घुटने और कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण करने वाला आगर जिले का पहला चिकित्सा केंद्र बना राम कृष्णा हॉस्पिटल

दो साल में दो हजार से ज्यादा सर्जरी, 50 के करीब घुटने और कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण करने वाला आगर जिले का पहला चिकित्सा केंद्र बना राम कृष्णा हॉस्पिटल
  • 40 हजार से ज्यादा संतुष्ट मरीज.
  • 50 से ज्यादा घुटने व कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण.
  • 30 से अधिक सफलतम स्पाइन सर्जरी.
  • दो हजार से अधिक जटिल सर्जरी.

विजय बागड़ी, आगर मालवा। आगर का राम कृष्णा हॉस्पिटल अपने शुरुआती वर्षों में ही सफलता के नए आयाम रच रहा है। राम कृष्णा हॉस्पिटल के शुरुआती दो वर्षो में हॉस्पिटल के बेहतरीन तरीके से प्रशिक्षित स्टाफ ने कई जटिल सर्जरी कर जिले के लोगों को मेट्रो सिटी में मिलने वाली सुविधा उपलब्ध करवाई है।

यहां कई जटिल सर्जरी, घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण जैसे कई बड़े ऑपरेशन इन दो वर्षो में सक्सेस हुए है। इस बात का किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था की आगर जैसे छोटे स्थान पर इस तरह की सुविधाएं मिलना कभी संभव भी हो पाएगा। लेकिन राम कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर दिगंत शर्मा और डॉक्टर संजय जामलिया के अथक प्रयासों से यह सब संभव हुआ है।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर दिगंत शर्मा ने बताया की हमारी टीम ने इसी उद्देश्य के साथ आगर में राम कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की शुरुआत की थी की जिले के मरीजों को ट्रामा संबंधित समस्याओं के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और अब हम इस विचार को सार्थक करते हुए नजर आ रहे है। बीते दो वर्षो में हमारे हॉस्पिटल में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार किया गया है। 50 से ज्यादा घुटने व कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण, 30 से अधिक स्पाइन सर्जरी जो केवल अत्याधुनिक मशीनों की मदद से कर पाना संभव होता है वह हमने आगर में करके दिखाया है। इसके साथ ही दो हजार से ज्यादा जटिल एक्सीडेंटल सर्जरी हमारे हॉस्पिटल में सफलता पूर्वक की गई है।

हमारे हॉस्पिटल में ट्रामा संबंधित सभी जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक हुए हैं। दो वर्षो में कई बड़ी सर्जरी हमने की है और हमारे सभी मरीज आज सर्जरी हो जाने के बाद अपनी समस्याओं से छुटकारा पा चुके हैं। – डॉक्टर संजय जामलिया (डायरेक्टर, राम कृष्णा हॉस्पिटल, आगर-मालवा)

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed