हिंदू एकता निर्माण संघ के (युवा मोर्चा) प्रदेश मीडिया प्रभारी बने अंकित दुबे

आगर-मालवा। अनेकता नही एकता है संकल्प, असमानता नहीं समानता है
विकल्प के विचारों पर हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने वाले संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राजेश सिंह पवार एवं युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंचलेश यदुवंशी के निर्देशन अनुसार संगठन की कार्यकारिणी घोषित हुई, जिसमें आगर जिले के अंकित दुबे को युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया.

अंकित दुबे को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर जिला कार्यकारिणी के नेपाल सिंह युवा महामंत्री, प्रदुमन शर्मा, हर्ष तिवारी, जगदीश परमार, देवेंद्र सोनी, गोविंद यादव आदि शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.

About Author

You may have missed