आगर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में नई पहचान: राम कृष्णा हॉस्पिटल को मिला विशेष सम्मान

आगर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश में नई पहचान: राम कृष्णा हॉस्पिटल को मिला विशेष सम्मान

आगर मालवा। आगर नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिली है। उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए राम कृष्णा हॉस्पिटल को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर दिगंत शर्मा को सम्मान प्रमाण पत्र भेंट कर गौरवान्वित किया।

अस्पताल के संचालक डॉ. संजय जामलिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि –


यह सम्मान हमारे पूरे चिकित्सा स्टाफ की निष्ठा, सेवा भावना और रोगियों के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। हम आगे भी गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करते हुए मरीजों के विश्वास पर खरा उतरते रहेंगे।

उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी शुभचिंतकों व सहयोगियों का आभार जताया।

About Author

You may have missed