26 वर्षीय विवाहित महिला के साथ उसके काका ससुर के लड़के ने की छेड़छाड़, आगर महिला थाना पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबद्ध

आगर-मालवा। नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा में एक 26 वर्षीय विवाहित महिला के साथ उसके काका ससुर के लड़के ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत महिला ने आगर के महिला थाने में दर्ज करवाई है.

सोमवार को महिला थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोठड़ा की एक 26 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर पर अकेली थी तभी उसके काका ससुर के लड़के कमल मेघवाल ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. महिला के सास-ससुर उस दौरान खेत पर थे और महिला का पति कुंडालिया डैम पर किसी कार्य से गया था जब वह लोग घर लौटे तो महिला ने अपने साथ हुई घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद महिला शिकायत दर्ज करवाने के लिए महिला थाने पर पहुंची.

महिला थाना पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपी कमल पर धारा 354, 354 (क), 354 (घ), 452 व 506 में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है.

About Author

You may have missed